Bhopal: Invitation for candle light Vigil on Irom Sharmila
- Tags:
साथी,
इरोम शर्मिला एक युवा महिला हैं जो पिछले 10 वर्षों से आमरण अनशन पर हैं। उन्हें सरकार ने घर पर ही नजरबंद कर रखा है और जबरन नाक के रास्ते खाना खिलाया जा रहा है। वह सैन्य बल (विशेष अधिकार) अधिनियम 1958 की वापसी की मांग कर रही हैं।
गौरतलब है कि 2 नवम्बर को मणिपुर में सैन्यबल ( विशेष अधिकार) अधिनियम 1958 के विरू़द्ध इरोम शर्मिला अपने आमरण अनशन के दस वर्ष पूरे कर लेंगी। इसमें संदेह नहीं ये वर्ष भारतीय लोकतन्त्र के लिए शर्म में डूबे हुए वर्ष हैं।
अब भी भारतीय प्रजातन्त्र के अनुसार सम्मानजनक जीवन की मांग करना आत्महत्या है| (भारतीय सरकार का उनके अनशन के प्रति यही रूख़ रहा है) और सैन्यबल विशेषाधिकार सुरक्षा के लिए आवश्यक हक....वो हक जो पूर्वोत्तर के राज्यों में एन्काउण्टर, बलात्कार और हत्याओं को जायज ठहराता है।
क्या मणिपुर में महिलाओं द्वारा सशस्त्र राज्य की ताकत के खिलाफ सैन्य मुख्यालय के समक्ष निःवस्त्र प्रदर्शन लोकतान्त्रिक राज्य के प्रचारित गौरव को शर्मसार नहीं करता ? शायद नहीं! क्योंकि दूसरे राज्यों में भी ऐसे दमनकारी कानून बनाए जाने की कोशिशें जारी हैं।
हम सरकार की दमनकारी नीतियों के खि़लाफ इरोम शर्मिला व उनके साथियों के संघर्ष का समर्थन करते हैं। हम लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने वाले सैन्यबल ( विशेष अधिकार) अधिनियम 1958 जैसे तमाम कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करते हैं।
कार्यक्रम - कैंडल लाइट विजिल
दिनांक - 2 नवम्बर (सोमवार)
स्थान - ज्योति सिनेप्लेक्स के पास
ऍम. पी. नगर, भोपाल समय -सांय 5 बजे
युवासंवाद और मध्यप्रदेश महिला मंच द्वारा आयोजित।
इस कार्यक्रम में आप सभी आमंत्रित हैं
संपर्क- मनोज - 9754762958
पवन मेराज -9179371433
रिनचिन- 9425377349

